सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
कलेक्टर देव के निर्देश पर विष्णु प्रसाद पाण्डेय की आंख संबंधी समस्या की हुई जांच
मुंगेली // कलेक्टर राहुल देव कि निर्देश पर लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया के 56 वर्षीय विष्णु प्रसाद पाण्डेय की आंख संबंधी समस्या की जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। जिसमें आंख की पुतली संबंधी समस्या पाए जाने पर आवश्यक उपचार की बात कहीं गई। साथ ही पाण्डेय का ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, सीबीसी, कोलेस्ट्राल आदि की जांच किया गया, जो सामान्य पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों कलेक्टर देव के ग्राम खुड़िया में विजीट के दौरान ग्रामीण पाण्डेय ने अपनी आंख संबंधी समस्या बताई थी। जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे। अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने पाण्डेय की आंख संबंधी समस्या की जांच के पहले मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना।
