खेड़ा गौठान में जिला स्तरीय हरेली त्यौहार कार्यक्रम में शीलू साहू हुई शामिल.. देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, July 29, 2022

खेड़ा गौठान में जिला स्तरीय हरेली त्यौहार कार्यक्रम में शीलू साहू हुई शामिल.. देखिए खास खबर

जिला स्तरीय हरेली त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुई शीलू साहू...... 


CG. Right taimes news

*मुंगेली/* ग्राम पंचायत खेंढा में स्थित गौठान में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली पर्व कार्यक्रम में *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* सामिल  हुई। वहीं कृषि कार्य में उपयोग होने वाले अनेक औजार नांगर, फावड़ा, कुदाली जैसे कृषि कार्य के काम में आने वाले  सभी तरह के औजार को पानी में साफ सफाई कर उसकी पूजा की जाती है तथा परंपरागत तरीके से पूजा किया जाता है तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे गेड़ी दौड़, रस्सी खींचने, नारियल फेंकने एवं नन्हें-नन्हें बालिकाओं द्वारा नृत्य एवम् पंथी नृत्य और करमा नृत्य भी रखा गया था जिसमें उपस्थित अतिथियों द्वारा गेड़ी चढ़कर हरेली पर्व को खास बनाया इस दौरान जिले के कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी उपस्थित रहे।।


Pages