द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल.....
द्रोपति मुर्मू को भारी मतों से मिली जीत को में भाजपाइयों ने मनाया जश्न*....शीलू साहू
CG. Right taimes news
*मुंगेली/* महाराणा प्रताप चौक कोदवाबानी में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की राष्ट्रपति बनने के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* सामिल हुई। राष्ट्रपति के लिए एनडीए उम्मीदवार झारखंड के पूर्व राज्यपाल रही भारतीय जनता पार्टी की द्रोपदी मुर्मू को भारी वोटों से जीत मिली है राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को वोटिंग हुई थी वहीं गुरुवार को इसका परिणाम आया द्रोपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को हराया है जीत के बाद भाजपाइयों ने महाराणा प्रताप चौक कोदवाबानी में आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया, पटाखे फोड़े, लोगों को मिठाईयां खिलाई गई, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी, इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को सम्मानित करते हुए शीलू साहू ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने के निर्णय से सम्पूर्ण जनजाति समाज अपने आप में गौरव महसूस कर रहा है....! इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा नितेश भारद्वाज, जीवन पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजीव श्रीवास, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रेख चंद केसर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी ठाकुर, करण साहू, हीरा लाल सरपंच, हिरेंद्र जयसवाल उपसरपंच, संतुसिंह राजपूत, मेला राम साहू, चंद्रहास गोस्वामी, निर्मल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, दानी सिंह, नरोत्तम साहू, ताराचंद जांगड़े, सुरेंद्र सिंह, भोजी साहू, गौकरण साहू, ओम नारायण साहू, प्रताप सिंह केसर, नोहर ध्रुव, हेमपाल, आदित्य केसर, अरविंद, मनोहर आडिल, बुजलाल, अन्नपूर्णा राजपूत, अनीता पोर्ते एवम् भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवम् आदिवासी समाज, ग्रामीण मंडल के लोग उपस्थित रहे।।
