नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, July 4, 2022

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली - चौकी खुड़िया थाना लोरमी के अप . क . 34 / 2022 धारा 363,386.376 भादवि .4.6 पाक्सो एक्ट के मामले में प्रार्थी जीवन केंवट पिता खोरबहरा केंवट उम्र 45 वर्ष ग्राम चचेड़ी चौकी खुड़िया थाना लोरमी द्वारा दिनांक 27.01.2022 को थाना लोरनी जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि प्रार्थी की लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 25.01 2022 के दरम्यानी रात से बहला फुसलाकर भगाकर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । आरोपी द्वारा पीड़िता का नाबालिग जानते हुए भगाकर गुजरात ( लक्कीगांव ) ले गया था एवं पत्नि बनाकर रखुंगा कहकर पति पत्नि की तरह शारीरिक संबंध बनाया है ( बलात्कार किया है ) । जिसे घर गांव आने की मुखबीर सूचना मिलने एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेली , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी के मार्ग निर्देशन पर दबिश देकर पीड़िता के आरोपी कुलदीप ध्रुव के कब्जे से बरामद कर बरामदी पंचनामा तैयार किया जाकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलदीप ध्रुव पिता स्व . रामचंद ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन बचेड़ी चौकी खुड़िया थाना लोरमी जिला मुंगेली को आज दिनांक 04.07.2022 को गिरफ्तार कर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट , पाक्सो एक्ट मुंगेली , जिला- मुंगेली ( छ.ग. ) के न्यायालय में पेश किया गया है एवं आरोपी के ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी खुड़िया पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगणों का सराहनीय योगदान रहा है ।


Pages