सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मल्हार नगर में झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी
मल्हारः झमाझम बारिश से मल्हार नगर में चौतरफा पानी ही पानी नजर आया। नगर के निचले इलाकों में हालत खराब नजर आई, लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। पानी की निकासी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की रात को नगर में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते आम जनता ने गर्मी से राहत की सांस ली है। लगातार तेज बारिश होने से नगर में कई सड़कों और कई वार्डो में पानी भर गया। मल्हार के निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। वार्ड क्रमांक 9 की हालत बेहद खराब रही। यहां घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। वार्ड क्रमांक 10,4,9 आदि वार्डो में भी यही हालत रही। नगर की मुख्य सड़कों पोस्ट आफिस वाली मार्ग,आदि सड़कों पर भी चौतरफा पानी भरा रहा। बारिश बंद होने के आधा घंटे तक यही स्थिति रही। वार्ड क्रमांक9 में जलभराव होने के साथ घरों में पानी भर गया। मोहल्ला से गलियों व घरों में पानी भर गया । लोगों ने नगर पंचायत से भरे पानी को निकलवाने की मांग की है।

