समस्याओं का हुआ समाधान मंत्री ने दी स्वीकृति,भाजपा सरपंच ने थामा कांग्रेस का दामन.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 16, 2022

समस्याओं का हुआ समाधान मंत्री ने दी स्वीकृति,भाजपा सरपंच ने थामा कांग्रेस का दामन.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

समस्याओं का हुआ समाधान मंत्री ने दी स्वीकृति,भाजपा सरपंच ने थामा कांग्रेस का दामन



 धमधा/दुर्ग:- धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत गोबरा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर अपने गांव की समस्याओं एवं मांग से अवगत कराया जिस पर मंत्री जी द्वारा मंच निर्माण हेतु 5 लाख, 10 लाख का भवन एवं CC रोड की तुरंत स्वीकृति प्रदान की।

साथ ही धमधा नगर के मुस्लिम समाज के लोगो ने भी मंत्री जी से मिलकर मुस्लिम समाज के भवन बनाने के लिए के लिए अपनी मांग रखी, जिसे मंत्री जी द्वारा स्वीकृति देने की बात कही।गौरतलब है कि वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ता ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच राजकुमार देवांगन ने कांग्रेस सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं व कांग्रेस की कार्यशैली से प्रभावित होकर क्षेत्रीय विधायक मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी से जुड़ा जिसमे मंत्री जी ने उनका अपनी पार्टी में स्वागत किया।वही साथ मे जिला पंचायत दुर्ग सभपति शमशीर कुरैशी ,राजीव गुप्ता शिवकुमार वर्मा व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Pages