एक ऐसा गांव जहाँ हर घर से है रक्तविर.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 3, 2022

एक ऐसा गांव जहाँ हर घर से है रक्तविर.... देखिए खास खबर

 

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

एक ऐसा गांव जहाँ हर घर से है रक्तविर



महासमुन्द - समाज मे एक तरफ लोग जहां रक्तदान को लेकर डरते है वहीं बसना अंचल के अंतर्गत एक ऐसा भी गांव है जहां लगभग हर घर से आपको रक्तविर मिलेंगे, अंचल में 2020 से संचालित फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के दो संचालकों का निवास ग्राम गिधली वर्तमान में एक ऐसा गांव बन चुका है जहां हर युवा रक्तदान से होने वाले फायदों को जानता है, रक्तदान से किसी की ज़िंदगी तो बचती है साथ मे शारिरिक फायदा भी होता है। फाउंडेशन के संचालक व ग्राम गिधली निवासी प्रियरंजन दास जी कहते हैं कि - हमारे फाउंडेशन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक करना है इसलिए हमने पहले अपने गांव से ही सुरुवात की है, पहले लोग डरते थे लेकिन जब हमने रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताया तो गांव के अधिकांश युवा साथी आगे आने लगे और रक्तदान करने लगे। इस महीने के हमारे रक्तवीर - सरित मांझी, टिकेन बारिक, दीपक बारिक, मकधुमंगल बारिक, प्रशांत मांझी, नुर्पराज मांझी और सूरज दास ने रक्तदान किया।।

आप सभी युवा साथी आगे आएं और इस जन सेवा में हमारी सहयता करें।।

तरुण बारीक - 83190 50105

प्रियरंजन दास - 79991 23838


Pages