तेलंगाना पर 3600 करोड़ की देनदारी , छत्तीसगढ़ ने रोकी बिजली की आपूर्ति..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, July 20, 2022

तेलंगाना पर 3600 करोड़ की देनदारी , छत्तीसगढ़ ने रोकी बिजली की आपूर्ति..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

तेलंगाना पर 3600 करोड़ की देनदारी , छत्तीसगढ़ ने रोकी बिजली की आपूर्ति



 कोरबा - छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का स्टेट तेलंगाना पर बिजली की 3600 करोड़ से अधिक की देनदारी है । तेलंगाना द्वारा राशि जमा नहीं करने पर अब कंपनी ने ठोस कदम उठाते हुए बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी है । बीते तीन महीने से बिजली नहीं दी जा रही है । छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और सदर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड एवं नादर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड के बीच पीपीए ( पॉवर परर्चेस एग्रीमेंट ) 22 सिंतबर 2015 को हुआ था । यह एग्रीमेंट दीर्घकालिक हुआ था । मड़वा ताप विद्युत संयंत्र से उत्पादित एक हजार मेगावाट बिजली तेलगांना की बिजली कंपनियों को भेजा जाता था । करीब 4.65 रुपए प्रति यूनिट की दर से तेलंगाना को बिजली बेची जा रही दो बार हुई उच्चस्तरीय | दबाव बनाने आपूर्ति बैठक , बेनतीजा 50 मेगावाट कर दी बकाया भुगतान के लिए तेलंगाना की बिजली कंपनी और स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उच्चस्तरीय अधिकारियों के बीच 4 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को दो बार बैठक हो चुकी है । तेलंगाना ने निर्धारित समय में भुगतान करने की बात कही थी , लेकिन बाद में फिर से राशि लटका दी गई । थी । बीते कई वर्षों में इस दर में वृद्धि भी की गई थी । 2021 से तेलंगाना की बिजली कंपनियों द्वारा राशि के भुगतान में देरी करनी शुरू की गई । जुलाई के बाद से राशि का भुगतान नहीं किया गया है । इसे देखते हुए अब छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने तेलंगाना की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है । करीब 3608 करोड़ रुपए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को वसूलना है । दबाव बनाने के लिए स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति को घटाकर महज 50 मेगावाट कर दी गई । उसके बाद भी तेलंगाना ने राशि का भुगतान शुरू नहीं किया । इसे देखते हुए अब बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से बंद कर दी गई है ।


एक अप्रैल 2022 से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है


 वित्तीय स्थिति : कैश उपलब्धता में कमी तेलंगाना से करीब 3608 करोड़ नहीं मिलने से स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वित्तीय स्थिति पर भार पड़ने लगा है । इससे कंपनी के खाते में कैश उपलब्धता में कमी आने लगी है ।


Pages