सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली--पुलिस अधीक्षक मुंगेली चन्द्रमोहन सिंह के द्वारा जिले में हो रहे अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया है कि माधुरी धीरही उप पुलिस अधीक्षक लोरमी के दिशा निर्देश में दिनांक 28.05.2022 को कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोयलारी का सुरेश उर्फ चिल्लू साहू एवं मिथुन दिवाकर पिता जयनारायण दिवाकर निवासी फुलवारी कला के द्वारा बिना नंबर के मोटर सायकल में अवैध शराब बोरी में भरकर ले जा रहा है कि सूचना पर स्टाफ एवं गवाहों के साथ रवाना हुआ था ग्राम सुरजपुरा चौक हरदीडीह मोड़ के पास बिना नंबर के मोटर सायकल एच . एफ . डिलक्स को रेड किया जाकर मौके पर सुरेश उर्फ चिल्लू साहू पिता विपत साहू उम्र 36 वर्ष साकिन कोयलारी थाना लालपुर एवं मिथुन दिवाकर पिता जय नारायण दिवाकर उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम फुलवारी कला थाना लालपुर मोटर सायकल में 136 नग 180 एम.एल. वाली शीशी में भरी हुई सीलबंद देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 24.48 बल्क लीटर कीमती 10880 रूपये बोरी के अंदर भरकर ले जाते हुए मिला अवैध रूप से रखे शराब एवं एक बिना नंबर के मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स किमती 40000 रू . एवं 01 नग मोबाईल किमती 8000 रू . जुमला किमती 58880 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 161 / 22 धारा 34 ( 2 ) .59 ( क ) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालपुर उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा , प्र.आर. देवेश अग्निहोत्री अरुण नेताम , उमेंद गोयल आरक्षक रवि मिंज , तीजराम यादव , का विशेष योगदान रहा ।
