सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
*मुंगेली/* लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम करके महंगाई को किया कम।
केंद्र सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने का ऐलान किया है। ईंधन के दामों में कटौती करके सभी वर्गों को महंगाई से राहत दी है। केन्द्र सरकार के फैसले की स्वागत व धन्यवाद देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने कहा। पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी किया। हमारी सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कमी किया है, इससे पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। केंद्र सरकार की सराहना करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी राहत दी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी मिलेगा।
