सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मस्तुरी - छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय रायपुर में कामगार कर्मचारी कांग्रेस की बैठक में भारी संख्या में प्रदेश,जिला,मंडल,ब्लाक के नेता, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ में केकेसी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे जी के नेतृत्व में कांंग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व छत्तीसगढ़ के पूरे जिले के असंगठित कामगार के कार्यकर्ता व सदस्य राजिव भवन रायपुर में शामिल रहे।
शनिवार को रायपुर राजिव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पान्डेय जी के नेतृत्व में सभी जिला व ब्लॉक के कामगार कांंग्रेस के पदाधिकारियों को डिजिटल सदस्यता अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए ऊन्हे सम्मानित किया ।शनिवार को छत्तीसगढ़ रायपुर में प्रथम आगमन पर कांंग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद विमानस्थल से लेकर राजिव भवन तक हर चौक चौराहा पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
