सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली- ग्राम करूपान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 81लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी टंकी निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे जिला पंचायत सभापति एवं सरपंच लोक राम साहू जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष जनपद सदस्य प्रतिनिधि डॉ रामकुमार साहू सेवा सहकारी समिति चकरभठा के उपाध्यक्ष रमेश साहू गणमान्य नागरिक रामजी साहू रोहन यादव दिनेश साहू सहित ठेकेदार शामिल रहे पानी टंकी 81 लाख रुपए में बनकर तैयार होगा जिसमें प्रत्येक घर में नल कनेक्शन दिया जाएगा अतिथियों द्वारा ग्राम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायत करु पान में पानी टंकी बन जाने से पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।
