राजीव युवा मितान क्लब हुआ गठन.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, May 22, 2022

राजीव युवा मितान क्लब हुआ गठन.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली - देश और प्रदेश के लिए युवा वह पूंजी होते हैं जिन पर उस देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में युवाओं को सहभागी बनाने की पहल की है।


युवाओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नाम पर राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की जा रही है, आज दिनाँक 22/05/2022 को ग्राम पंचायत हरनाचाका में राजीव युवा मितान क्लब का प्रथम बैठक लिया गया अपनी प्रथम बैठक मे सर्व सम्मति सेग्राम पंचायत सचिव रवि कुम्भकार के उपस्थिती में प्रस्ताव पारित कर राजीव युवा मितान क्लब हेतु निम्नानुसार पदाधिकारी का चयन किया गया सिंह क्षत्रिय जी को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया उपाध्यक्ष भूषण कुलमित्र जी रामेश्वर धूव्र सचिव भानू सिंह राजपूत संयुक्त सचिव उमा बाई राजपूत व मनीषा जोशी सहित सदस्य रवि सिंह ठाकुर,कविता राजपूत,जलेश्वरी वैष्णव, उत्तरा ठाकुर, मीना कुलमित्र, भुनेश्वरी राजपूत,रानी बाई,द्रोपती बाई,मदन सिंह, खेदू सिंह, प्रदीप सिंह होमेश सिंह, भागवत ध्रुव, जलेश यादव, राहुल सिंह, संजय कश्यप, उत्तम कुलमित्र,दिलहरण राजपूत, रिकेश सिंह,जयंत सिंह ,को नियुक्त किया गया क्लब के माध्यम से प्रदेश की युवा शक्ति को एक नई दिशा मिलेगी। वहीं युवाओं को एक मंच देकर छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। क्लब से जुड़कर युवा खेलों को आगे बढ़ाने के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करेंगे। राजीव युवा मितान क्लब का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के अलावा इन युवाओं के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना है।

प्रति क्लब प्रति तिमाही 25 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। राजीव युवा मितान क्ल(Rajiv Yuva Mitan Club) गठन की योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवा वर्ग को संगठित कर उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है। वहीं उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।


साथ ही प्रदेश के विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्राप्त कर लोक सहभागिता सुनिश्चित करने व सृजनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाना है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास में मदद मिलेगी। इस क्लब के माध्यम से कौशल विकास की गतिविधियाँ भी संचालित की जाएंगी।


Pages