अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउनडाउन शुरू युवाओं ने किया गया योगाभ्यास, नेयुका ने किया आयोजन.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, May 23, 2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउनडाउन शुरू युवाओं ने किया गया योगाभ्यास, नेयुका ने किया आयोजन.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



पथरिया- नेहरू युवा केंद्र जिला बिलासपुर/ मुंगेली ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा योगा अभ्यास कराया जा रहा है, अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के समुचित लाभ एवं योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाने के उद्देश्य से एनवाईकेएस के पथरिया ब्लॉक ब्लॉक के नेशनल यूथ वालेंटियर कुशाल यादव व स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सिलदहा व पथरिया में योग उत्सव के तहत योगा अभ्यास का आयोजन किया गया!

इस मौके पर युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, जहाँ नेशनल यूथ वालेंटियर कुशाल यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य योग के विभिन्न आयामो को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए आठवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की उल्टी गिनती के अभियान को बढ़ावा देना है!

योग अभ्यास के दौरान युवाओं को योग की जानकारी, विभिन्न आसनों के गुर, जिसमें सूर्य नमस्कार, कपाल भारती, अनुलोम विलोम एवं विभिन्न योग का अभ्यास कराया गया, ततपश्चात आने वाले 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा युवा, छात्र,महिलाओं व नागरिको को शामिल होने के लिए आग्रह किया गया, इस मौके पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अजय यादव, चंद्रकांत वर्मा, गिरिधर तिवारी, भास्कर राजपूत, अजय राजपूत, राजेश, मोहन वर्मा, सूरज, प्रकाश, लोचन, शिवम, आयुष यादव, श्रेयांश यादव, हर्ष यादव, अमन गुप्ता, सौम्य गुप्ता, शिवा, अरुण, आलिश बजरंगी के साथ अन्य की उपस्थिति रही!


Pages