तखतपुर से टेकचंद कारड़ा की खास रिपोर्ट
तखतपुर_ नये थाना प्रभारी एस आर साहू के आते ही नशा करने वाले पर नकेल कसी अवैध रूप से गंजा परिवहन करने वाले आरोपी के पास पुलिस ने लगभग 2 क्वींटल गांजा जप्त कर अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि लगभग 2 क्वींटल गांजा खपत के लिए आरोपीयों के द्वारा तखतपुर डिलवरी की गई है क्राईम ब्रांच ने लोकेशन के आधार पर तखतपुर पहुंचकर तलाशी के लिए जरहागांव थाना अंतर्गत सेमरचुवा निवासी एक युवक को अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ तखतपुर थाने मे की जानकारी के मुताबिक यह युवक उड़ीसा के गांजा कारोबारियों से मिला हुआ था और आज इसे बड़ी खेत में सप्लाई होनी थी गांजे के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि इतनी मात्रा में गांजे की खेप उसके पास कैसी पहुंची और कौन उसका मुख्य सप्लायर है और कब से गांजे की तस्करी जारी है। जानकारी के अनुसार नाम आरोपी दीपावली पटेल पिता स्व फूल सिंह पटेल निवासी सेमरचुवा थाना जरहागांव जिला मुगेंली को
धारा 20 बी एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही की है युवक के पास लगभग 2 क्वींटल जिसकी बाजार कीमत 20 लाख रूपए से ऊपर बतायी जा रही है।
