सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - थाना सरगांव क्षेत्र में अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही करने की पुलिस अधीक्षक के मार्गदशन पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सरगांव अमित कौशिक उप निरीक्षक को दिनांक 27.05.22 को मुखबिर द्वारा थाना में सूचना दिया कि भोइना तालाब पार शिव मंदिर के पास सरगांव निवासी घनश्याम साहू अपने पास काफी मात्रा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है और गांजा बेच रहा है कि मुखबीर सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह , उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ भोइना तालाब पार शिव मंदिर के पास सरगांव पहुंचकर घेराबंदी कर गांजा तस्कर घनश्याम साहू को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ कर घनश्याम साहू के कब्जे से 01.300 कि.ग्रा . अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम 920 रूपये एवं एक की - पेड मोबाईल को बरामद कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्र . 115/22 धारा 20 ( बी ) एन.डी.पी.एस. एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय मुंगेली में पेश किये जाने पर न्यायालय द्वारा आरोपी घनश्याम साहू को जेल भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सरगांव पुलिस की भूमिका सराहनीय रही ।
