जनपद सभा कक्ष में महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया सम्मान... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, March 8, 2022

जनपद सभा कक्ष में महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया सम्मान... देखिए खास खबर

 *मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट

*मुंगेली-* अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद सभा कक्ष मुंगेली में बिहान महिला समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का सम्मान व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कि बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। नए भारत के निर्माण में देश की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारे क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने भी अंतराष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत ने कहा कि आज देश की बेटी फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक चला रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज नारी किसी से पीछे नहीं है।महिलाओं को कभी न झुकने की अपील करते हुए महिला दिवस पर नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी। जनपद पंचायत सीईओ भूमिका देसाई ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बेहतर सोच के लिए उनकी जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर जनपद सभपति डॉ शिवकुमार बंजारा,शैलेन्द्र तिवारी सहित बिहान समूह कि पदाधिकारी व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि संचालन बिहान समूह डी सी एम श्री संदीप कश्यप ने किया। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।


Pages