सिलतरा हायरसेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल और व्यख्याता हुए सेवानिवृत्त , शिक्षकों ने भारी मन से दी विदाई
CG right times news
पथरिया-शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते बल्कि उनको समाज के प्रति नवीन दायित्वों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होता है।समाज को दिशा दिखाने के लिए सामाजिक कार्यो को आगे बढाने का अनुरोध करते हुए सिलतरा के सरपंच श्रीमति शुशीला बाई ध्रुव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलतरा के प्राचार्य लखन सिंह ध्रुव , एंव शिक्षक राजकुमार सिंगरौल जी के सम्मान समारोह सह विदाई कार्यक्रम में अपने भाव रखा गया। अपने शिक्षकीय कार्यकाल को बहुत ही शालीनता व गौरवपूर्ण तरीके से पूर्ण कर 28 फरवरी 2022 को परम आदरणीय श्री लखन सिंह ध्रुव जी अपने शिक्षकीय दायित्वों से सेवानिवृत्त हुए।उनके विदाई समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा प्राचार्य के प्रति सम्मान के भाव को प्रकट किया गया। प्राचार्य के सेवानिवृत्ति के इस कार्यक्रम के अवसर पर गांव के उपस्थिति जनप्रतिनिधियो, पालको व बच्चों के आंखों में आंसू आदरणीय प्राचार्य के प्रति उनके लगाव को प्रकट कर रहा था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह हेतु विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक,साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया।