धरमपुरा में महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया अभिनंदन एवं समूहों की महिलाओं को मसरूम उत्पादन के प्रशिक्षण दी.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, March 8, 2022

धरमपुरा में महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया अभिनंदन एवं समूहों की महिलाओं को मसरूम उत्पादन के प्रशिक्षण दी.... देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट



 मुंगेली- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र धरमपुरा में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया अभिनंदन एवं इस दौरान बिहान महिला समूहों की महिलाओं को वैज्ञानिक डॉ प्रेम शंकर तिवारी कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली ने मसरूम उत्पादन संबधी प्रशिक्षण दिए। जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने कहा कि नए भारत के निर्माण में देश की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारे क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज देश की बेटी फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक चला रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज नारी किसी से पीछे नहीं है।

जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि केंद्र के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बेहतर सोच के लिए उनकी प्रशंसा की। सरपंच प्रतिनिधि हरीश साहू ने भी महिलाओं से कभी न झुकने की अपील करते हुए महिला दिवस पर नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।


Pages