मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल का चौथा वार्षिक बजट पेश किया जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा... नागेंद्र राय.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, March 9, 2022

मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल का चौथा वार्षिक बजट पेश किया जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा... नागेंद्र राय.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


बिलासपुर-छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नौ मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा वार्षिक बजट पेश किया। इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर लाभ देने की घोषणा की। बजट में किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, नौकरी पेशा वालों के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी लाभ पहुंचाने की पूरी कोशिश की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने भूपेश सरकार द्वारा पेश किए गए वार्षिक बजट को सर्ववर्ग के लिए हितकारी बताया। कहा कि यह पहला ऐसा बजट है। जिसमें किसी भी वर्ग को निराश नहीं किया गया बल्कि सभी खुश हैं। भूमिहीन किसानों को पहले छह हजार मिल रहा है पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी हुई है। महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी को आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है।


Pages