बिल्हा पुलिस के द्वारा चोरी के मामला का किया गया पर्दाफास... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, February 21, 2022

बिल्हा पुलिस के द्वारा चोरी के मामला का किया गया पर्दाफास... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



आरोपी से चोरी में गये मशरुका को किया गया बरामद

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी किया गया जप्त 

एक आरोपी और एक विधि का उल्लंघन करने वाला बालक को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी-

1. समीर निषाद पिता गणेश निषाद उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक-01 बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0

2. विधि का उल्लंघन करने वाला बालक 


बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त दिनांक 19.02.2022 को प्रार्थी चंदन शर्मा पिता जगदीश शर्मा उम्र 41 साल साकिन बिजली आफिस के पास केशला ने थाना में आकर रिपोर्ट कराया कि 19.02.2022 को इंजिनियरिंग वर्क साप से ताला तोडकर दुकान में रखे 02 नग गार्डर लम्बाई लगभग 13 फिट लोहे का चैनल लम्बाई लगभग 08 फिट का तीन नग कीमती लगभग 15000 हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है जिस पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 35/21 धारा 457,380 भादवि, कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी और मशरूका की पता साजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष क के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपी और मशरूका की पता साजी की गई मुखबीर की सूचना के आधार पर समीर निषाद को पकडकर पुछताछ किया गया जिन्होने दिनांक घटना को विधि का उल्लंघन करने वाला बालक के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी ई 6140 में मिलकर चोरी करके रखना स्वीकार किये जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चोरी में गये 02 नग गार्डर लम्बाई लगभग 03 नग लोहे का चैनल को जप्त कर उक्त आरोपी एवं विधि का उल्लंघन करने वाला बालक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पारस पटेल, प्र आर 441 धारा सिंह मरावी, प्र आर 366 चोलाराम पटेल, आरक्षक क्रमांक 935 रूपलाल चंद्रा, आरक्षक क्रमांक 621 दिनेश कुमार पटेल का विशेष योगदान रहा।


Pages