मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस में डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बैठक... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, February 19, 2022

मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस में डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बैठक... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मस्तुरीः कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार 19फरवरी2022 को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र राय बताया कि बैठक आईटीसेल लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष रूपेश रोहिदास, मस्तुरी प्रभारी प्रमोद जायसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राजवाल के उपस्थिति में बैठक आहूत किया गया।


आईटीसेल लोकसभा अध्यक्ष रूपेश रोहिदास ने मस्तुरी विधानसभा में पूरे ब्लॉक में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं सदस्यों को जोडने के लिए निर्देशित किया।रूपेश रोहिदास ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।


ब्लॉग अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाया है।प्रत्येक जोन सेक्टर व बूथ प्रभारी द्वारा मोबाइल के माध्यम से सदस्य बना सकेंगे।पार्टी द्वारा तैयार किए गए एप पर सदस्य का मोबाइल नंबर, फोटो,मतदाता परिचय पत्र और मतदान केंद्र क्रमांक दर्ज किया जाएगा।केंद्रीय संगठन से सदस्य को मोबाइल पर संदेश भेजकर पुष्टि की जाएगी कि जो जानकारी दी गई है।वो सही है या नही,यदि संबंधित व्यक्ति सहमति दे देता है तो उसे दूसरा संदेश कांग्रेस का सदस्य बनने का प्राप्त होगा।

इस जानकारी के लिए शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष द्वारा बैठक लिया गया जिसमें कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता के बारे में जानकारी दिया गया।

डिजिटल अभियान के प्रभारी प्रमोद जायसवाल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए पीसीसी द्वारा दिए गए निर्देशों अनुसार कार्य करने के लिए कहा एंव डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे मे चीफ इन रोलर को बूथ पर दो रोलर एवं सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएंगे।बैठक में आज मस्तुरी ब्लॉक के छःजोन के जोन,सेक्टर व बूथ के प्रभारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।


Pages