विश्व मछुआ दिवस रायपुर सम्मेलन में जिला निषाद समाज महासमुन्द मछुआरों ने अतिथियों का किया स्वागत- नंद कुमार निषाद
सीजी राईट टाइम्स न्यूज़ चैनल की खास खबर
महासमुंद - जिला निषाद समाज ने रायपुर कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित विश्व मछुआ दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र चौबे जी कार्यक्रम के अध्यक्षता एम आर निषाद जी अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, विशेष अतिथि संसदीय सचिव कुंवर सींग निषाद,संसदीय सचिव सकुंतला साहू जी का महासमुन्द निषाद समाज के महासचिव नंद कुमार निषाद व समाजिक पदाधिकारी समितियों के मछुवारों ने स्वागत सम्मान किया, कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय रविन्द्र चौबे जी ने प्रदेश के भिन्न किलो के बीस मछुआ किसान को बाईक व चार किसान को पिकप वितरण किया,अपने उद्बोधन में कहा मछुआ समाज एक बड़ा समाज है, व कांग्रेस पार्टी ने समाज को एकजुट करने आगे बढ़ाने के लिए मछुआ कांग्रेस का गठन किया, और छ ग में विधानसभा की टिकट दे कर सत्ता में भागीदारी दिए है, और निषाद समाज को विधायक दिए है
कार्यक्रम में मछुआ बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मछली पालन को कृषि का दर्जा दे कर मछुआरों को आगे बड़ने व मछुवा नीति में सुधार करने जैसे कई बड़े फैसले ले कर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश स्तरीय विश्व मछुआ दिवस सासन स्तर में रखते है जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत धन्यवाद, संसदीय सचिव कुंवर सिंग निषाद ने भी कार्यक्रम मै संबोधन किए कार्यक्रम में प्रदेश भर के हजारों कि संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए थे।