मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
दिव्यांगजनो एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र
जनपद पंचायत पथरिया में 08 दिसम्बर और जनपद पंचायत मुंगेली में 13 दिसम्बर को शिविर का आयोजन
मुंगेली // जिले के दिव्यांगजनो एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जाॅच एवं उपचार उपरांत उन्हे दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले जनपद पंचायत पथरिया में 08 दिसम्बर और जनपद पंचायत मुंगेली में 13 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर वसंत ने शिविर में अस्थिरोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, ई.एन.टी. विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ एवं आॅडियोलाॅजिस्ट से संबंधित डाॅक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को निर्देश दिये।