रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर होगी चर्चा.... आईजी रेंज के पुलिस अधीक्षकों से करेंगे चर्चा.
रिपोर्ट मनोज कुर्रे कोटा बिलासपुर
बिलासपुर- दरसल आपको बता दे दिनांक 11.11.2021 को 12.00 बजे रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में निम्नांकित एजेण्डा बिन्दुओं पर रेंजवार समीक्षा बैठक प्रस्तावित की गई है।
(01) अपराध शीर्ष- हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, छेड़छाड़, डकैती, लूट, नकबजनी चोरी के प्रकरणों की 10 माह की अवधि के वर्ष 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 तक की तुलनात्मक जानकारी।
(02) प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में धारा 151, 107, 116 (3) 122 जा.फौ. जिला बदर तथा एन.एस.ए. के मामलों की 10 माह की अवधि के वर्ष 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 2021 तक की तुलनात्मक जानकारी।
(03) चिटफण्ड के प्रकरणों की अद्यतन स्थिति तथा प्रकरणों में अंतरिम कुर्की, अंतिम कुर्की, नीलामी तथा निवेशकों को धन वापसी की जानकारी दिनांक 02.07.2021 22.10.2021 तथा 07.11. 2021 की स्थिति में जानकारी।
(04) चिटफण्ड अपराधों की अपराधवार जानकारी जिसमें आरोपियों का नाम, गिरफ्तार आरोपियों का नाम, फरार आरोपियों का नाम तथा फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु अब तक किये गए प्रयासों की प्रकरणवार जानकारी।
(05) अवैध शराब के प्रकरणों की 10 माह की अवधि के वर्ष 2019, 2020, 2021 तक की तुलनात्मक जानकारी।
(06) गांजा के प्रकरणों की 10 माह की अवधि के वर्ष 2019, 2020 2021 तक की तुलनात्मक जानकारी।
(07) जुआ-सट्टा के प्रकरणों की 10 माह की अवधि के वर्ष 2019, 2020 2021 तक की तुलनात्मक जानकारी।
(08) हुक्का-बार संचालकों पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी।
(09) दिनांक 22.10.2021 के पश्चात् लगाये गए जनदर्शन की जानकारी।