संगीतमय भागवत कथा कृष्ण जन्म में झूमे भक्त
सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली // जिले के खर्रीपारा स्थित काली मंदिर प्रांगण मे चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथावाचक पंडित मुकेश दीक्षित ने समुद्र मंथन, वामन चरित्र, श्रीराम चरित्र व श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग सुनाया। कथा में उन्होंने माता देवकी की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने व वासुदेव द्वारा उन्हें नंद बाबा के गांव तक छोड़कर आने के प्रसंग को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शानदार झांकी के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान कथा वाचक ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सुनाया गया, तो पंडाल में मौजूद सभी लोग नाचने गाने लगे।