मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली एसपी ने नगर में पद यात्रा कर लोगो की सुनी समस्याये
एसपी. डी.आर. आंचला ने सदर बाजार पद यात्रा में निकले लोगो से मिले उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिये
मुंगेली- पुलिस अधीक्षक डी.आर. आंचला मंगलवार रात्रि 7 बजे सिटीकोतवाली से पदयात्रा में सदर बाजार निकले इस बीच उन्होंने लोगो से मुलाकात की रूबरू हुए व उनकी समस्याएं सुनी। लोगो ने बताया कि बीती रात शरारती तत्वों द्वारा सदर बाजार के कई स्थानों में कार व दुपहियां वाहन को क्षति पहुचायां गया है कार के शीशे तोड़ दिये गए है और दुपहियां वाहन को गिरा दिये गए है जिससे लोगो में भय व्याप्त हैं एस.पी. आंचला ने घटना की जानकारी लेते हुए सिटीकोतवाली टी.आई. को कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये वहीं दुकानों के सामने अस्त-व्यस्त मोटर सायकिल बाईक खड़ा करने से यातायात में हो रही परेशानी के संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क में दुकानदारों के द्वारा बोर्ड रखने जाने पर कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए और कहा कि कल से सड़क में किसी दुकानदारों के बोर्ड दिखे तो जप्त की जायेगी। ज्ञातव्य है कि एस.पी. डी.आर. आंचला अचानक देर रात उन स्थानों को दौरा करते है जहां नशेखोरी व जुआरियों का बोल-बाला रहता है। जिससे अपराधियों के मन में भय का कायम होने लगा हैं। पदयात्रा में उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, टी.आई. संजीव ठाकुर सहित उपनिरीक्षक व आरक्षकगण मौजूद थे।