तीन दिवसीय प्लास्टिक बांंल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.... देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, November 19, 2021

तीन दिवसीय प्लास्टिक बांंल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.... देखिए खास खबर.....

खेल के समान जीवन मे भी एकजुटता से मिलती है जीत- काहा सोनू चंद्राकर 
 

CG right times news 

पथरिया - नगर पंचायत पथरिया के पं. जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार की शाम भव्य समापन हुआ । आयोजन के फाइनल मुकाबले के दिन चीयरलीडर्स ने उपस्थित दर्शकों का विशेष रुप से ध्यान आकर्षित किया । 

तीन दिन चले इस मुकाबले में प्रथम इनाम स्व. व्यास नारायण द्विवेदी और स्व. शाहनवाज़ खान की स्मृति में दस हजार रुपये पथरिया के पार्षद दीपक साहू द्वारा महाकाल की टीम को दिया गया । वही उपविजेता रही अमलडीहा की टीम को पांच हजार रुपये का इनाम निक्कू यादव एवं कुशल यादव द्वारा प्रदान किया गया । इस आयोजन में भाग लेने वाली पथरिया पुलिस की टीम तीसरे स्थान पर रही, जिन्हें तीन हजार रुपये दीपक पाली के द्वारा दिया गया । इन तीनो टीमो को आकर्षक शील्ड क्रमशः मुकेश मिरी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीतला द्विवेदी और सुखलाल यादव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के निर्देशक बिल्हा के छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला अपने दिल्ली प्रवास के कारण फाइनल मुकाबले में उपस्थित नही हो सके ।


 तीन दिवसीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले के फ़ाइनल राउंड में आयोजन समिति द्वारा चीयरलीडर्स की भी व्यवस्था रखी गई। जिन्होंने चौकों छक्कों और विकेट गिरने पर अपने प्रदर्शन से उपस्थित दर्शको का खूब मनोरंजन किया। इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग पहुँचे और देर रात होने के बावजूद पूरा मैच का आनंद लेने के पश्चात ही घर रवाना हुए।  


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान लोरमी के छाया विधायक और जिला पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू चंद्राकर एवं जिला पंचायत मुंगेली उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला अफजाई किया और आगे भी बेहतर खेल खेलने की शुभकामनाएं दी।  छाया विधायक सोनू चंद्राकर ने कहा कि जिस प्रकार खेल में खिलाड़ियों की एकजुटता से ही विजय प्राप्त होती है, उसी प्रकार हमे हमारे जीवन मे भी एकजुट होकर चलना चाहिए,जिससे हम किसी भी प्रतियोगिता अथवा चुनौतियो को आसानी से जीत सकते है। पथरिया के रात्रि कालीन प्रतियोगिता के प्रथम आयोजन पर सोनू चंद्राकर ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए आयोजन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर जिला पंचायत मुंगेली सभापति वशिउल्ला खान, नगर पंचायत पथरिया उपाध्यक्ष शीतला द्विवेदी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नेतराम साहू,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश मिरी,एल्डरमेन कमल नारायण द्विवेदी,संतोष पाली, युवा नेता शेखर बघेल,खेमू साहू, पार्षद गिरजेश दिवाकर समेत नगर पंचायत पथरिया सहित ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।  वही आयोजन समिति के निक्कू यादव,मना साहू,कुशल निर्मलकर, रुप्पु यादव,अनुपम गेंदले, नन्नू ध्रुव,वैभव, सोमू खान ,चुन्नी यादव,सुखलाल यादव समेत नगर के खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


Pages