बिना पैसो के नही होता कोई काम....तहसील कार्यालय में पहले भ्रष्टाचार को लेकर जोगी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन.. और 15 दिवस के भीतर व्यवस्था ठीक करने का दिया अल्टीमेटम.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, November 11, 2021

बिना पैसो के नही होता कोई काम....तहसील कार्यालय में पहले भ्रष्टाचार को लेकर जोगी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन.. और 15 दिवस के भीतर व्यवस्था ठीक करने का दिया अल्टीमेटम.... देखिए खास खबर

 रिपोर्ट मनोज कुर्रे कोटा



  बिना पैसो के नही होता कोई काम....तहसील कार्यालय में पहले भ्रष्टाचार को लेकर जोगी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन.. और 15 दिवस के भीतर व्यवस्था ठीक करने का दिया अल्टीमेटम.



 बिलासपुर- बिलासपुर के तहसील कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार किसी से छुपी नहीं है बिना लेनदेन लिए यहां पर काम करवाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है और इसी मामले को लेकर आज जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तहसील कार्यालय में हर काम के लिए भ्रष्टाचार किया जाता है उसे तत्काल बंद होना चाहिए सरकार को ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिए अगर सरकार 15 दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं करती है तो जोगी कांग्रेस द्वारा आने वाले समय में आमजन को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा.. ज्ञापन सौंपने पहुंचे जोगी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि.. नामांतरण सीमांकन और बटांकन को लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा जमकर लेटलतीफी की जाती है इतना ही नहीं बिना पैसे के कोई भी अधिकारी किसी भी व्यक्ति का काम नहीं करता है.. इन अनियमितताओं को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को काम के लिए दिक्कतों का सामना न हो.. और अगर जोगी कांग्रेस की मांग जल्द पूरी नहीं की जाएगी तो जल्द ही बृहद रूप से आंदोलन किया जाएगा


Pages