सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
कोविड-19 सुरक्षा कवच
जिले में आज 4983 लोगों को लगा टीका
अब तक 04 लाख 35 हजार 157 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
मुंगेली // कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य निर्धारित टीकाकरण केंद्र में किया जा रहा है। जहाॅ बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में आज 18 नवम्बर को शाम 06.30 बजे तक 04 हजार 983 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के 1716 लोगों ने टीका लगवाया। जिनमें प्रथम डोज का 1005 और द्वितीय डोज का 711 टीका शामिल है। इसी क्रम में विकास खण्ड लोरमी के 1621 लोगों ने टीका लगवाया। जिनमें प्रथम डोज का 1217 और द्वितीय डोज का 404 टीका शामिल है। विकास खण्ड पथरिया के 1646 लोगो ने टीका लगवाया। जिनमें प्रथम डोज का 1019 और द्वितीय डोज का 627 टीका शामिल है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 04 लाख 35 हजार 157 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें से 03 लाख 7 हजार 387 लोगों ने प्रथम डोज और 01 लाख 27 हजार 770 लोगों कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।