कई दिनों से गायब जतमई धाम में एक ही फंदे में झूले प्रेमी जोड़ा.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, October 29, 2021

कई दिनों से गायब जतमई धाम में एक ही फंदे में झूले प्रेमी जोड़ा.... देखिए खास खबर

 कई दिनों से गायब जतमई धाम में एक ही फंदे में झूले प्रेमी जोड़ा



एक सफ्ताह पूर्व घर से गायब थे प्रेमी , सडी गली अव्यवस्था में मिला लाश,पुलिस जांच में जुटी।


 गरियाबंद ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

गरियाबंद / जतमई :- जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जतमई धाम में एक फंदे में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस घटना स्थल पहुच कर पेड़ में फंदे पर झूल रहे दोनों शव को नीचे उतारकर आगे की कार्यवाही कर रही।


मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़ा नजदीकी गांव करकरा का रहना वाले है। युवक का नाम मिथलेश और युवतीं का नाम दामनी बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनो सप्ताहभर पहले से घर से गायब थे दोनों के परिवार वाले पतासाजी में लगे हुए थे वही आज दोनो की लाश जतमई जंगल स्थित वाच टॉवर के नजदीक पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। पांडुका पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिवार वालो को दे दिया जायेगा आत्महत्या का कारण क्या है इसकी जानकारी नही लग पाई है पांडुका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Pages