भूपेश बघेल के संभावित मुंगेली दौरे को लेकर जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों की बैठक आहूत
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली -प्रदेश के मुखिया किसान पुत्र भूपेश बघेल के सम्भावित मुंगेली दौर को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस एवं शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने सभी बलाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस , समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो की बैठक कांग्रेस भवन में आहूत की ,, जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस अवसर पर छाया विधायक राकेश पात्रे ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री का जिला प्रवास आगामी 3 एव 4 अक्टूबर को हो रहा है,, जिसमे मुंगेली ब्लाक में बने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सम्बलपुर में बने मॉडल गौठान के साथ दुलहिन बाय में बने आदर्श आंगनबाड़ी का निरीक्षण भी करेंगे,, जिसके उपरांत स्थानीय रेस्टहाउस में जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेंगे,, ततपश्चात 04 अक्टूबर को श्याम प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आम सभा को सम्बोधित करेगें । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सागर सिह बैस, बूथ प्रभारी आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, राकेश पात्रे,लेखनी सोनू चन्द्राकर, अम्बालिका साहू, संजीत बेनर्जी,चुरावन मंगेशकर, रूपलाल कोसरे,दिलीप बंजारा, कौशल सिंह क्षत्रिय,हेमेंद्र गोस्वामी, स्वतन्त्र मिश्रा, लोक राम साहू, राम कुमार साहू, घनश्यामा वर्मा, रामचंद्र साहू, राजा ठाकुर, लखन कश्यप, संजय यादव, देवेन्द्र वैष्णव, सोम वर्मा, मायारानी सिंह, मंजू शर्मा, जाहिद बेगम,मनोरमा गुप्ता,खुशबू वैष्णव, ललिता सोनी, नूरजहां , अनिता विश्वकर्मा,अभिलाष सजीवन श्रीवास्तव, जी पी पहरे, नवनीत शुक्ला, रवि शुक्ला,राजा माणिक,राहुल रूपवानी,मिराज खान,सूरज यादव,मनोज सोनकर,नीलेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल,सतीष तम्बोली,लखन लाल कश्यप,माखन सिंह, भानु प्रताप दुबे,जाकिर हुसैन,खेम सिंह, अब्दुल करीम,दीपक गुप्ता, ब्रिजेश सिंह, आरिफ खोखर,राहुल कुर्रे,संजय सिंह, सूर्य पाल गर्ग,सूरज मंगलानी, गिलेश्वर टंडन,अखिल टोंडर,श्रीनिवास सिंह, राज शेखर यादव,तेज सिह क्षत्री,प्रदुम्न सिह,कृष्णा यादव,बंशी लाल साहू,समीर टंडन,देवकुमार साहू,रूप सिह,विनय कुमार यादव, महेश जसवाल,टेकलाल निर्मलकर,नैन दास,हरि नारायण खांडे,झम्मन दास, मुकेश पात्रे,राजेंद्र यादव, चमन साहू,रूपेंद्र कुमार भास्कर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।