डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री पथरिया में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर मनाया गया स्वच्छता समारोह.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, October 2, 2021

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री पथरिया में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर मनाया गया स्वच्छता समारोह.... देखिए खास खबर

 डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री पथरिया में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर मनाया गया स्वच्छता समारोह



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट 



पथरिया -आज हमारे विद्यालय डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री पथरिया में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री समीर मंडन , पालक संघ के सदस्य सम्माननीय श्री शिव कुमार पाटले जी,शिक्षक - शिक्षिकाए एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर पूजा - अर्चना किया गया । तत्पश्चात प्राचार्य महोदय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रांगण एवं आसपास का साफ़ - सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया । इसके बाद इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गांधी जी के जीवन पर भाषण, गीत-संगीत , फैंसी ड्रेस तथा नाटक के साथ तरह-तरह के मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से स्वच्छता अपनाने तथा अपने आसपास को स्वच्छ रखने की एवं गांधी जी के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी गई।सभी ने इसका भरपूर आनंद उठाया। प्राचार्य महोदय ने अपने संभाषण में सभी को गांधी जी के आदर्शो पर चलने तथा उन्हीं के जैसा सत्य, अहिंसा एवं कर्मठ व्यक्तित्व अपनाने की प्रेरणा दी और सभी को इस अवसर पर संकल्प लेने को कहा कि केवल एक दिन ही नहीं बल्कि स्वच्छता अभियान को अपने दिनचर्या में शामिल कर लें ताकि हमारे आसपास हमेशा स्वच्छता रहे। इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


Pages