मुख्यमंत्री बघेल ने दी विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 14 युवाओं को अतिथि शिक्षक नियुक्ति के आदेश .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, October 3, 2021

मुख्यमंत्री बघेल ने दी विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 14 युवाओं को अतिथि शिक्षक नियुक्ति के आदेश .... देखिए खास खबर


मुख्यमंत्री  बघेल ने दी विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 14 युवाओं को अतिथि शिक्षक नियुक्ति के आदेश  



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट



हितग्राहियों को मिली सामग्री एवं 03 लाख 90 हजार रूपये का चेक  


मुंगेली // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय मुंगेली के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के कक्षा 12 उत्तीर्ण 14 युवाओं को अतिथि शिक्षक नियुक्ति का आदेश प्रदान किया और उन्होने बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बात कहीं। इस अवसर पर नियुक्त शिक्षको ने मुख्यमंत्री बघेल को पगड़ी पहनाकर तथा तीर धनुष प्रदान कर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति अभार व्यक्त किया। नियुक्त अतिथि शिक्षको में सतीष कुमार बैगा, मंजू सिंह बैगा, शिव कुमार बैगा, राकेश कुमार बैगा, मिथलेश बैगा, जोहित कुमार बैगा, अशोक कुमार बैगा, राजकुमार बैगा, रामकिशन बैगा, प्रितम कुमार बैगा, राजसिंह बैगा, पुत्तल सिंह बैगा, गजेन्द्र कुमार बैगा और ईश्वर सिंह बैगा शामिल है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विशाल किसान सम्मेलन में अत्योंदय स्वरोजगार योजना, अनुसूचित जाति वर्ग के सतनाम गरिमा स्व सहायता समूह के अध्यक्ष   रानू बाई  और सचिव  शशीलता को 90 हजार रूपये का अनुदान चेक, अंतर जाति विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत रेशम लाल मोहले , शेख चंद्र को एक-एक लाख रूपये का चेक तथा आपदा प्रबंधन कोष के तहत आरती ग्राम संगठन के अध्यक्ष  चैती मारको और सचिव  पूनम धु्रर्वे को 01 लाख का चेक प्रदान कर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न शासकीय स्कूलों के 16 क्रिकेट खिलाडियों को प्रोत्साहन स्वरूप क्रिकेट किट प्रदान किया। इनमें शासकीय हाईस्कूल सरगढ़ी के मंगलू, कु.शाम बाई, शासकीय हाई स्कूल डोगरीगढ़ के पैजन यादव, सहेन्दु, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी के रहिस,  विकेश, शासकीय हाई स्कूल डिंडौरी के किताब, बलिराम धु्रव, शासकीय हाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़ खाम्ही  के कु. राजकुमारी, कु. दुर्गावती, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या लोरमी के कु. ललिता धु्रव, कु. नेहा मरावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम्हेपुर के  भगवान सिंह, अनुज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरसल के मुकेश कुमार और प्रकाश कुमार शामिल है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार,  अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,  जिला पंचायत के अध्यक्ष  लेखनी सोनू चंद्राकर, कलेक्टर अजीत वसंत, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल में सदस्य और जिला पंचायत सदस्य  अम्बालिका साहू, बिलासपुर रेंज के आईजी  रतनलाल डांगी, बिलासपुर संभाग के कमिश्नर  संजय अलंग, जिले के पुलिस अधीक्षक डी. आर आंचला, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  संजीत बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, वन मण्डलाधिकारी रामअवतार दुबे, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, प्रतिष्ठित नागरिक  सीमा वर्मा,  राजेंन्द्र शुक्ला,  अर्जुन तिवारी,  सागर सिंह बैस,  राकेश पात्रे, पूर्व विधायक  चुरावन मंगेश्कर,  चंद्रभान बारमते,  सियाराम कौशिक,  दुर्गा बघेल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष  सोनू चंद्राकर,  हेमेन्द्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन, नगरवासी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 


Pages