जिले में आज 04 हजार 420 लोगों को लगा टीका.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, October 28, 2021

जिले में आज 04 हजार 420 लोगों को लगा टीका.... देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट



जिले में आज 04 हजार 420 लोगों को लगा टीका



अब तक 03 लाख 80 हजार 286 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन


मुंगेली // कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य निर्धारित टीकाकरण केंद्र में किया जा रहा है। जहाॅ बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में आज 28 अक्टूबर को शाम 06.30 बजे तक 04 हजार 420 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें मुंगेली राजस्व अनुभाग के 01 हजार 231, पथरिया राजस्व अनुभाग के 01 हजार 428 और लोरमी राजस्व अनुभाग के 1 हजार 761 लोग शामिल है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 3 लाख 80 हजार 286 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया । जिसमें 02 लाख 75 हजार 666 लोगों ने प्रथम डोज और 01 लाख 04 हजार 620 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।


Pages