किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, October 28, 2021

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से .... देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट




किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से 



कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा 


मुंगेली // खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड़, नागरिक आपूर्ति निगम तथा कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होेने कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व ही सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों के परेशान होने की जानकारी मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उन्होने किसान पंजीयन और बारदानों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने धान खरीदी केंद्रो में पहुॅच मार्ग और समतलीय करण का कार्य, चबूतरा निर्माण, धान खरीदी के पहले सभी धान खरीदी केंद्रो में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, आद्रतामापी यंत्र, उपार्जन केंद्रो में इलेक्ट्रानिक मशीन की उपलब्धता, तौलबाट, डेªनेज की व्यवस्था, धान खरीदी केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होने संवेदनशील धान खरीदी केंद्रो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और संवेदनशील धान खरीदी केंद्रो में अव्यवस्था फैलाने वालो को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। ताकि उनके विरूद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही की जा सके। इसी तरह उन्होेने नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में चावल की भण्डारण के बारे भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी एस के मिश्रा, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं उत्तर कुमार कौशिक, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मुकेश दुबे, जिला विपणन अधिकारी शीतल भोई सहित कृषि उपज मंडी के अधिकारी उपस्थित थे।


Pages