सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन लगाए गंभीर आरोप.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, September 29, 2021

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन लगाए गंभीर आरोप.... देखिए खास खबर

 मुंगेली छत्तीसगढ़



  सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन लगाए गंभीर आरोप



  • मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट

मुंगेली - मुंगेली जिले के लोरमी अनु विभागीय कार्यालय में औराबांधा के ग्रामीणों ने सरपंच सहित सैकड़ों की तादात में पहुंच कर सोसाइटी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और ज्ञापन सौंपा गया वही ग्रामीणों का आरोप है की कोरोना कॉल में जो अतिरिक्त चावल हितग्राहियों को मिलना था उसे पैसे लेकर के बेचा गया है वही ग्रामीणों को जब पता चला की अतिरिक्त चावल मुफ्त में दिया जा रहा है तो सेल्समैन को बोलने पर ग्रामीणों को अभद्र व्यवहार सोसायटी संचालक के द्वारा किया गया एवं पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी तो उन्होंने सोसाइटी को छोड़ दिया गया था जिससे दूसरे समूह के द्वारा तीन-चार माह से चलाया गया फिर कही से मिलीभगत करके उन्होंने सोसाइटी स्वयं चलाने लग गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है एवं उक्त वर्तमान सोसाइटी संचालक को बर्खास्त कर कार्रवाई करते हुए दूसरे समूह को संचालन करने की अनुमति देने के लिए एसडीएम कार्यालय में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा वही नवनियुक्त एसडीएम मेनका प्रधान के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही गई अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर लगने के बाद प्रशासन कार्रवाई करती है या ठंडे बस्ते में डाल देती है यह उनके विवेक के ऊपर निर्भर होगी।


Pages