अनियमित कर्मचारी के नियमितीकरण की पूरी जम्मेदारी अध्यक्ष पिंगवा समिति सहित 05 सदस्यी सचिवों पर निर्भर.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, September 22, 2021

अनियमित कर्मचारी के नियमितीकरण की पूरी जम्मेदारी अध्यक्ष पिंगवा समिति सहित 05 सदस्यी सचिवों पर निर्भर.... देखिए खास खबर



*अनियमित कर्मचारी के नियमितीकरण की पूरी जम्मेदारी अध्यक्ष पिंगवा समिति सहित 05 सदस्यी  सचिवों पर निर्भर*




 रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भेंटवार्ता किया और वर्तमान में विज्ञापित पदों के नियमित भर्ती  में समायोजन, संविदा वेतन वृद्धि, छटनी रोकने व वाटर शेड में आगामी अक्टूबर माह में 240 लोगो के सेवा समाप्ति के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया। 

इस दौरान अनिल कुमार देवांगन द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को अनियमित कर्मचारियों के जायज माँगो से अवगत कराकर निराकरण किये जाने हेतु कहा गया।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा गठित समिति को माँगो निरीक्षण शीघ्रता से करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सुब्रत साहू एवं वरिष्ठ आईएएस एस भारतीदासन भी उपस्थित रहे ज्ञापन सौपकर निराकरण किये जाने कर लिए आग्रह किया गया।


समिति गठन के सम्बंध में 14 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री जी के घोषणा उपरांत दिनांक 18 मार्च 2019 को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग की अध्यक्षता में 05 सदस्य विभाग प्रमुखों को शामिल कर अनियमित, संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगों का निराकरण किए जाने हेतु समिति का गठन किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पुनः आदेश संशोधित कर प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया जिसमें प्रमुख सचिव विधि और विधायी कार्य विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त विभाग, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के 5 सदस्य को शामिल करते हुए मांगों के परीक्षण उपरांत नियमितीकरण हेतु कार्यवाही के लिए समिती गठित है। 


अब पुनः मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण  की कार्यवाही प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में गठित पिंगुआ कमेटी पर अनियमित कर्मचारी आस लगाए बैठे हैं।


महासंघ के प्रतिनिधियों क्रमशः रवि गढ़पाले, अनिल देवांगन, प्रेम प्रकाश गजेंद्र, सूरज सिंह ठाकुर, श्रीकांत लास्कर, ताकेश्वर साहू,जुनैद खान, मनीष साहू, राजेश वर्मा एवं अजय क्षत्री द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को मां दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी की छायाचित्र दी गई।


इस वार्ता के बाद महासंघ में कयास है कि, मुख्यमंत्री जल्द ही अपना वादा पूरा करेंगे। परन्तु प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित होने एवं माँगो के निराकरण मे विलम्ब होने पर महासंघ कभी भी बड़ा आंदोलन का बिगुल फूंक सकता है।


Pages