जिले के 20 गांवो को नल कनेक्शन के माध्यम से मिलेंगे स्वच्छ पेयजल
14 करोड़ 60 लाख 21 हजार रूपये के विभिन्न कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली/ कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित उनके चेम्बर कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेस्टोफिटिंग आॅनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और विद्यमान पेयजल स्त्रोतो से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एकल और समूह जल प्रदाय योजना के तहत जिले के 20 गांवो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 14 करोड़ 60 लाख 21 हजार रूपये के कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इनमें एकल ग्राम योजना के तहत विकास खण्ड लोरमी के ग्राम फूलवारी के लिए 1 करोड़ 23 लाख 41 हजार, ग्राम लालपुर कला के लिए 1 करोड़ 24 लाख 96 हजार, ग्राम मसनी के लिए 1 करोड़ 04 लाख 24 हजार, विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम सोनपुरी के लिए 84 लाख 21 हजार, ग्राम लिमहा के लिए 1 करोड़ 1 लाख 99 हजार, ग्राम टेमरी के लिए 1 करोड़ 22 लाख 99 हजार, ग्राम संबलपुर के लिए 86 लाख 72 हजार और ग्राम चलान के लिए 85 लाख 72 हजार रूपये के कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
इसी तरह समुह जल प्रदाय योजना के तहत विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम भैंसा मुड़ा के लिए 66 लाख 11 हजार, ग्राम धनगांव (च.) के लिए 1 करोड़ 28 लाख 34 हजार, ग्राम डौकीदह के लिए 74 लाख 95 हजार, ग्राम पीथमपुर के लिए 1 करोड़ 13 लाख 98 हजार, ग्राम नेवासपुर के लिए 1 करोड़ 6 लाख 44 हजार और ग्राम निरजाम के लिए 1 करोड़ 36 लाख 15 हजार रूपये के कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव संजीव बृजपुरिया ने आमंत्रित, निविदाओं, प्रारूप निविदा का अनुमोदन आदि के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे।

