पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति: श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष अजीत बघेल का निधन... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, July 2, 2026

पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति: श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष अजीत बघेल का निधन... देखिए खास खबर......

 पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति: श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष अजीत बघेल का निधन.....


CG. Right Times news............

आज होगा अंतिम संस्कार*

मुंगेली। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, मुंगेली के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार-समाजसेवी अजीत बघेल का गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे आकस्मिक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से जिले के पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मुंगेली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

अजीत बघेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका, निष्पक्ष कार्यशैली, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा पत्रकारों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष के लिए जाने जाते थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को जिले में मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पत्रकार हितों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में 27 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर अनेक जरूरतमंद मरीजों की मदद की। उनकी सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के कारण वे जिले में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम मानपुर (जेठूकापा) में किया जाएगा।

अजीत बघेल के निधन पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अजीत बघेल का असामयिक निधन न केवल मुंगेली के पत्रकारिता जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान तथा उनका सहज, सौम्य और सहयोगी व्यक्तित्व लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।


Pages