रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सहप्रभारी नियुक्त.... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, June 30, 2026

रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सहप्रभारी नियुक्त.... देखिए खास खबर......

रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सहप्रभारी नियुक्त........


CG. Right Times news.........

वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण को बताया प्राथमिकता......


मुंगेली - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी द्वारा की गई है।

इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलने पर रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मंत्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की अंतिम पंक्ति तक, विशेषकर महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

रत्नावली कौशल ने कहा - कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर हैं। उन्होंने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और अंत्योदय के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।


Pages