NMMSE 2026 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया के 6 विद्यार्थियों ने लहराया परचम.... देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, June 20, 2026

NMMSE 2026 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया के 6 विद्यार्थियों ने लहराया परचम.... देखिए खास खबर.....

NMMSE 2026 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया के 6 विद्यार्थियों ने लहराया परचम.......


CG. Right Times news..........

पथरिया/परसिया - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि विद्यालय के छह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, ग्राम और जिले का नाम रोशन किया है।


*प्रधान पाठक अनिल कुमार कौशिक ने बताया*- कि विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहिंदर सिंह वर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विगत कई वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थी एनएमएमएसई, प्रयास सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रहे हैं। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को प्रदेश स्तर पर पहचान दिला रहे हैं।

इस वर्ष एनएमएमएसई 2026 में सफल होने वाले विद्यार्थियों में पतलेश्वर ध्रुव, तनिषा निषाद, सकीना निषाद, लक्ष्मी डहरिया, दीप्ति नेताम और दिव्या कुमारी डहरिया शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

                        शिक्षक मोहिंदर सिंह वर्मा 

संकुल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य एम.आर. नेताम ने कहा*- कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार द्वारा नियमित अध्ययन, अतिरिक्त कक्षाओं, विशेष मार्गदर्शन और परीक्षा उन्मुख तैयारी के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता के लिए तैयार किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत परसिया के सरपंच शिवशंकर बर्मन, उपसरपंच संतराम यादव एवं समस्त ग्रामवासियों ने सफल विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों ने विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय लगातार शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है।

विद्यालय की इस सफलता में शिक्षक बजरंग देवांगन, रामकुमार कौशिक, अजय शिरोमणि, शरद ध्रुव और कुमार पोर्ते की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए तैयार किया।


विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे भविष्य में भी नई उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय, ग्राम और जिले का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।


Pages