24 घंटे में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:....... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, March 2, 2026

24 घंटे में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:....... देखिए खास खबर.......

24 घंटे में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, सोने का लॉकेट बरामद


CG. Right Times news...........

मुंगेली, - कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, रास्ता रोककर हत्या के प्रयास और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का “ऊं” लिखा लॉकेट एवं घटना से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

*एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई*.....

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

*क्या है पूरा मामला*.......

प्रार्थी ताम्रज सिंह (21 वर्ष), निवासी झाफल थाना लोरमी, ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 मार्च 2026 की सुबह लगभग 4:15 बजे रायपुर जाने के लिए मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 28 U 7390) से निकला था। मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि एक युवक ने कॉलर पकड़कर गले में पहना काली रस्सी में सोने का “ऊं” लिखा लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर से मोटरसाइकिल की हेडलाइट तोड़ दी, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया। पीड़ित ने बताया कि यदि थोड़ी देर और गला दबाया जाता तो जान को खतरा हो सकता था। एक आरोपी घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। किसी तरह पीड़ित जान बचाकर भाग निकला।

मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 109(1), 309(4), 126(2), 324(4), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

त्रिनयन एप्लिकेशन” से मिली सफलता..…....

*विवेचना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज* रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा तैयार “त्रिनयन एप्लिकेशन” में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की जानकारी के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी यशवंत रावते से एक मोबाइल फोन तथा आरोपी देवेश सोनी से लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी*.....

आशीष शिवारे (29 वर्ष), निवासी केशवपुर, मुंगेली

यशवंत रावते (27 वर्ष), निवासी केशवपुर, मुंगेली

देवेश सोनी (24 वर्ष), निवासी महामाई वार्ड सोनारपारा, मुंगेली

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

होली पर्व पर पुलिस की अपील.........

मुंगेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिका*.......

इस कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली), निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल) सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका


Pages