गौठन ग्राउंड में हुई प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का धमाकेदार समापन, पोंगरिया बनी चैंपियन...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, November 29, 2025

गौठन ग्राउंड में हुई प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का धमाकेदार समापन, पोंगरिया बनी चैंपियन...... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली - जिला मुंगेली जनपद पथरिया अंतर्गत ग्राम गौठान ग्राउंड अमलडीहा में आयोजित प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पोंगरिया ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले की विजेता बनी।

डाकाचाका की टीम उप-विजेता रही, जबकि भिलौनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।


पुरस्कार वितरण के दौरान


प्रथम पुरस्कार (₹501) – हरि यादव एवं समिति द्वारा प्रदान


द्वितीय पुरस्कार (₹3000) – गणेश वर्मा पंच एवं समिति द्वारा प्रदान


तृतीय पुरस्कार (₹1500) – रूपेंद्र राजपूत पंच एवं समिति द्वारा प्रदान



इसके अलावा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विशेष पुरस्कार भी घोषित किए गए—


मैन ऑफ द मैच (फाइनल) – ₹201


मैन ऑफ द सीरीज – ₹301



फाइनल मुकाबला गौठान मैदान स्टेडियम में खेला गया, जहाँ दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और स्टेडियम खचाखच भरा रहा। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का समर्थन मैदान में जोश भरता रहा।


यह प्रतियोगिता ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।


Pages