सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
👉 अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस
कोरबा - हरदीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की बैटरी को जानते हुए खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने चोरी का संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया है।
🔸गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ मनमोहन दास पिता शांति दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा।
2️⃣ हीरा सिंह श्याम पिता नर सिंह श्याम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा।
3️⃣ गौतम प्रसाद निर्मलकर पिता जवाहर लाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बुड़गहन माता चौक, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
🔸मामले का विवरण:
दिनांक 04.10.2025 को प्रार्थी भूनेश्वर सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके सोनालिका ट्रैक्टर तथा एक अन्य व्यक्ति दिलीप काठले के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम खम्हरिया निवासी मनमोहन दास एवं हीरा सिंह श्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि चोरी की गई बैटरी उन्होंने गौतम प्रसाद निर्मलकर को बेच दी थी।
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी, लोहे का रॉड तथा चोरी की बैटरियां जब्त कीं। आरोपी गौतम प्रसाद निर्मलकर को भी यह जानते हुए चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों को 05.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🔹हरदीबाजार पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से चोरी का पूरा सामान बरामद हुआ है।
🔹कोरबा पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता।
#कोरबा_पुलिस #हरदीबाजार_थाना #चोरी_का_खुलासा #BatteryChori #KorbaNews #CGPolice #CrimeNews #CGRightTimes
