धान खरीदी फर्जीवाड़ा में 65 लाख रु. से अधिक कि राशि गबन, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार..........
CG. Right Times news............
मुंगेली - धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने तरवरपुर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी सरजू बघेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के विरुद्ध थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 65/2025, धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच के अनुसार, आरोपी सरजू बघेल पिता छोटकू राम बघेल (46 वर्ष) निवासी फंदवानीकापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने वर्ष 2024-25 के दौरान 2094.64 क्विंटल धान, जिसकी कीमत लगभग ₹65 लाख 02 हजार 684 रुपये है, का गबन किया।
मामले की शिकायत प्रार्थी सुमरनदास मानिकपुरी, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर (शाखा सेतगंगा, थाना फास्टरपुर) द्वारा की गई थी। सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेली की जांच रिपोर्ट में यह अनियमितता उजागर हुई थी।
जांच में पाया गया कि वर्ष 2024-25 में तरवरपुर केंद्र में 39,767.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसमें से 20,94.64 क्विंटल धान कम पाया गया। आरोपी ने इस कमी को छिपाने के लिए धोखाधड़ी कर फर्जी वाड़ा की थीं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर एवं संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
आरोपी को 08 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
