PM नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी के दो नए स्लैब से ऐतिहासिक फैसले, बाजारों में उत्साह का माहौल... देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, September 26, 2025

PM नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी के दो नए स्लैब से ऐतिहासिक फैसले, बाजारों में उत्साह का माहौल... देखिए खास खबर.....

 PM नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी के दो नए स्लैब से ऐतिहासिक फैसले,  बाजारों में उत्साह का माहौल........


CG. Right Times news........

मुंगेली/ विधायक पुन्नूलाल मोहले व प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों  ने शहर के व्यापारियों के साथ उनके दुकानों पर पहुँचकर जीएसटी बचत आदि पर चर्चा की।


       इस दौरान व्यापारियों ने विधायक श्री मोहले को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जीएसटी के दो नए स्लैब करने के ऐतिहासिक फैसले से बाजार में भारी उत्साह का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़े पैमाने पर राहत और छूट मिल रही है। इससे बाजार में रौनक है और ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा है। व्यापारी जितेंद्र साहू ने बताया कि उत्सव के पहले ही दिन उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों टीवी फ्रीज आदि के विक्रेता जेठमल कोटड़िया ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। कई उत्पादों की वेटिंग लिस्ट है। लोगों ने त्योहार में खरीददारी करने बचत की थी, लेकिन जीएसटी के फैसले से लोगों की बचत पर भी बचत हो रही है। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीएसटी रिफॉर्म!


का निर्णय आजाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जिसका सीधा लाभ 140 करोड़ देशवासियों को मिल रहा है। पहले टैक्स से जुड़े इतने बड़े सुधार कभी नहीं हुए थे। - इसी क्रम में कॉपी पुस्तकों व स्टेशनरी सामानों के विक्रेता उमेश गुप्ता आलोक गुप्ता ने बताया कि कॉपी पुस्तकों में जीएसटी घटने से छात्र छात्राओं व पालकों को लाभ हो रहा है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेंद्र कोटड़िया ने बताया कि जीएसटी घटने से सभी वर्ग को लाभ पहुँचा है। श्री मोहले ने व्यापारी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे जीएसटी बचत उत्सव के नए स्लैब की छूट का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में देश ने - उल्लेखनीय तरक्की की है। जीएसटी से देश का राजस्व बढ़ा है और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी,सुनील पाठक,संजय वर्मा, मानस सिंह बैस,मिट्ठूलाल यादव,शैलेंद्र तिवारी,जयप्रकाश,अशोक निर्मलकर,महावीर सिंह,सुनील सोनी,धनराज सिंह,आसिफ खोखर,राजेश्वर टंडन,शशांक आदि उपस्थित रहे।


Pages