सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली- महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देश पर जिलों में चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल मुंगेली के पास एक युवक द्वारा गलत हरकतें की जा रही थीं। आरोपी राम देवांगन (21 वर्ष), निवासी शिक्षक नगर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, स्कूल की खिड़की में झांकना, कक्षा की ओर सिगरेट का धुआं फेंकना और स्कूली छात्र से विवाद कर मारपीट करना जैसी हरकतें कर रहा था।
स्कूल के उप-प्राचार्य की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 110/572/2025, धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मयंक तिवारी, और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े की टीम ने किया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी “ऑपरेशन मजनू” के तहत कन्या शाला मुंगेली के पास मंडराने वाले एक युवक पर कार्यवाही की गई थी।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि—
“स्कूल, कॉलेज, मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक और दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

