*मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने जोगी कांग्रेस का थामा हाथ, लोरमी विधानसभा से होंगे प्रत्याशी,
CG. Right times news.........
मुंगेली - जिला के लोरमी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी को बड़ी झटका युवाओं के कहे जाने वाले दिग्गज नेता मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने जोगी निवास जाकर थामा जनता जोगी कांग्रेस का हाथ उन्होंने लोरमी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से लगातार टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे।
लेकिन कांग्रेस पार्टी की नजर अंदाज के चलते सागर सिंह बस कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इस्तीफा दिया और जनता जोगी कांग्रेस का हाथ थामा उन्होंने जोगी निवास में जाकर अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष जे सी सी में प्रवेश कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोरमी विधानसभा से जनता जोगी कांग्रेस के सागर सिंह बैस होंगे प्रत्याशी ।