सरगांव थाना क्षेत्र बना जुआरियों का अड्डा पुलिस प्रशासन को भनक भी नहीं......देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, October 12, 2023

सरगांव थाना क्षेत्र बना जुआरियों का अड्डा पुलिस प्रशासन को भनक भी नहीं......देखिए खास खबर.....

सरगांव थाना क्षेत्र बना जुआरियों का अड्डा पुलिस प्रशासन को भनक भी नहीं*........

CG. right Times news........

मुंगेली - इन दिनों प्रदेश में आचार संहिता लागू है।  जिसे देखते हुए पूरे राज्य में चुनाव आयोग के द्वारा कई विभिन्न कार्यक्रम एवं लाउडस्पीकर सहित 144 धारा लागू किया गया है।  इसी के साथ ही जगह-जगह पर नाकाबंदी भी लगाया गया है जहां आने जाने वाले प्रत्येक वाहन को जांच भी किया जा रहा है वही राजनीतिक पार्टी अपनी अपनी टिकट को लेकर उत्साह एवं चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं  जिसे देखते हुए  जुआरियों का हौसले बुलंद होते जा रहा है जहां बड़ी पैमाने पर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अपना लाखों का जुआ  फड़ चल रहे हैं। जिस पर पुलिस प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं है। 


पूरे मामला है मुंगेली जिला के सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी का है। जहां आए दिन जुआरियों का आना-जाना एवं बड़ी पैमानों पर जुआ का फंड चल रहे हैं।  जिस पर पुलिस प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं है।

गाँव के दिनेश जायसवाल एंव ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दिन बुधवार के दिन तकरीबन शाम 4:00 बजे के आसपास गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर सुनसान नदी के किनारे बड़ी पैमानों पर जुआरियों के द्वारा धड़ल्ले से जुआ का फड चल रहा था।  जहाँ गाँव वालों को इस बात का पता चला तो  गांव से करीब 25 से 30 व्यक्ति जुआ स्थल के पास चले गए जिसे देख जुआरियों ने भाग खड़े हुए।  जिसे ग्रामीणों के द्वारा बड़ी पैमानों पर जुआरियों का आधे दर्जन से भी ज्यादा तकरीबन 9 मोटरसाइकिल को समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर पंचायत में रखा गया था! जिसे बीते दूसरे दिन इस बात की जानकारी मुखबीर के द्वारा मीडिया को पता चला तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दिया और मौके पर पुलिस प्रशासन घटना स्थल का जांच भी किया! वही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर भी कई तरह के गंभीर  आरोप लगाए जहां जुआरियों एवं पुलिस प्रशासन पर भी आक्रोश जताया। 



वही सरगांव थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन दिया है! जहां 9 मोटरसाइकिल का पंचनामा कर थाने जप्त किया जाएगा!


Pages